Voice of Eastern India

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार के सीतामढ़ी के बाजपट्टी के अंचल अधिकारी प्रभात कुमार को रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि 14 जुलाई को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार किया था। निगरानी की टीम ने वर्ष 2025 में दर्ज एक भ्रष्टाचार के मामले में जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

सरकारी आवास से पकड़े गए

टीम ने बाजपट्टी स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में निगरानी थाना में प्रभात कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि सरकारी कार्य के बदले उन्होंने अवैध रूप से रिश्वत की मांग की थी। मामले की जांच के बाद न्यायालय से उनके विरुद्ध वारंट जारी हुआ था, जिसके अनुपालन में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की है। 

कानूनी कार्रवाई में जुटी निगरानी विभाग 

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सरकारी आवास के आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई। फिलहाल निगरानी की टीम प्रभात कुमार को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मामले में निगरानी विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी दिए जाने की प्रतीक्षा है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.