Voice of Eastern India

कल पटना समेत बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में कल (रविवार) जमकर बारिश होगी। राज्य में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पटना, गयाजी, बेगूसराय, नालंदा समेत समूचे दक्षिण बिहार में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। 

तेज रहेंगी मौसम संबंधी गतिविधियां 

मौसम विभाग ने 4 जिलों में ऑरेंज, तो 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून संबंधी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। उत्तर के मुकाबले दक्षिण बिहार में 19 जुलाई को ज्यादा तेज बारिश हो सकती है।

पटना समेत दक्षिण बिहार में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को दक्षिण बिहार में मॉनसून संबंधी गतिविधियां तेज रहेंगी। बेगूसराय, गयाजी, जमुई और नवादा जिले में अत्यधिक भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को ही पटना, रोहतास, भोजपुर, नालंदा, जहानाबाद, किशनगंज, बक्सर, अरवल और शेखपुरा जिले में भी भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में पूरे दिन तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बूंदाबांदी की आशंका बनी रहेगी। खराब मौसम में लोगों से सावधान एवं सतर्क रहने की अपील की गई है।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.