Voice of Eastern India

पटना में सिर कटी लाश मामले का सनसनीखेज खुलासा, एयरपोर्ट पुलिस ने नाले से बरामद किया सिर, 2 दबोचे


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले सिर कटी लाश मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कौशल नगर के रहने वाले छोटू कुमार और अमित उर्फ दिलावर के रूप में हुई है।

13 मई की वारदात, नाले से मिला कटा हुआ सिर

बीते 13 मई को रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई, तो मृतक की पहचान कौशल नगर निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आखिरकार एक नाले से मृतक का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है।

हत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

मृतक चंदन और दोनों आरोपी एक ही इलाके (कौशल नगर) के रहने वाले थे, जिससे यह साफ है कि वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे। सिर बरामद होने के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है। फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के असली कारणों और इस साजिश में शामिल अन्य संभावित चेहरों का पता लगाया जा सके।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.