Voice of Eastern India

सरकार के खिलाफ आंदोलन के मूड में छात्र नेता, कहा- TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी हो वरना… 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना :
TRE-4 भर्ती को लेकर छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने मांग की है कि TRE-4 में संगीत, मैथिली, भोजपुरी, बांग्ला, अरबी, फारसी, पाली, प्राकृत, मगही, शारीरिक शिक्षा और कृषि शिक्षक समेत सभी विषयों की सीटें शामिल की जाएं।

जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग 

उन्होंने कहा कि सभी विषयों की भर्ती एक ही परीक्षा के माध्यम से कराई जाए और TRE-4 का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी किया जाए। 

बड़े आंदोलन की धमकी 

दिलीप कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द विज्ञापन जारी नहीं हुआ और सभी विषयों को शामिल नहीं किया गया, तो राज्यभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.