न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
मनीष कुमार / मोतिहारी : पटना से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को एक बार फिर असामजिक तत्वों ने निशाना बनाया। पूर्वी चम्पारण के सुगौली स्टेशन के आसपास असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर चलाया।
जिससे वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूट गया। गनीमत रही की हमले वाली जगह पर कोई यात्री नहीं बैठा था। वरना कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि वंदे भारत पर पत्थर चलाने की घटना इससे पहले भी कई बार घट चुकी है। जिस तरह से वंदे भारत ट्रेन पर बराबर पत्थर चलाया जाता है इससे ट्रेन को काफी नुकसान होती है। कइयों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई भी हुई है लेकिन इस तरह की घटना खत्म होने का नाम नहीं ले रही है जो चिंता का विषय है।
