Voice of Eastern India

बिहार में करोड़ों की डकैती का पर्दाफाश, झारखंड से दबोचे गए 4 शातिर डकैत


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राज कुमार विश्वकर्मा / नालंदा :
नालंदा पुलिस ने हाल ही में हुई करोड़ों की डकैती कांड का बड़ा खुलासा करते हुए चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाखों की नकदी, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 

दरअसल दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में 3 अगस्त की रात 10 से 12 हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में दीपनगर थाना में दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित जुम्मन मोड़ के पास चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। 

पूछताछ में चारों ने डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली। बरामद सामान में करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर, डायमंड और प्लेटिनम के आभूषण, चांदी के हाथी, लड्डू गोपाल की मूर्ति, 16 लाख 43 हजार रुपये नकद, दो देसी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत सिंह, संजीव सिंह, बिट्टू कुमार और आदित्य कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी दीपनगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.