न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह / पटना: रोहतास के दिनारा में चंद्रेश्वर चौधरी हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा गई है। इस कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिनारा के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
दिनारा के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि वे पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द साझा करेंगे और परिवार को आर्थिक सहायता भी देंगे। अब इस हत्याकांड को लेकर तेजस्वी यादव सरकार पर किस तरह हमला बोलते हैं, इस पर सभी की नजर है।
