न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना : जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बड़ा बयान दिया है। झारखंड में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को सांप सूंघ गया है। हेमंत सोरेन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही।
पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ था। विपक्ष का पाखण्ड उजागर हुआ है। झारखंड सरकार में तेजस्वी यादव से लेकर राहुल तक की नुमाइंदगी है। आने वाले समय में इलेक्शन में सरकार को जनता सबक सिखाएगी। छात्र विपक्ष के नेताओं की दोहरी नीति जान चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोई बीच का रास्ता नहीं होगा, आर या पार होगा
