Voice of Eastern India

बिहार की बहनों की सुरक्षा के लिए सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी पुलिस दीदीयां 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना:
देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली और वंदे मातरम् गया। झंडोतोलन के बाद 13 विभागों की अलग-अलग थीम पर झांकियां निकाली गई।

स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी पुलिस दीदी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “सरकार महिलाओं के लिए लगातार काम कर रही है। देश में सबसे अधिक महिला पुलिस बल बिहार में है। बिहार के स्कूल-कॉलेजों में ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जाएगी। इसकी शुरुआत रक्षाबंधन से होगी।” उन्होंने आगे कहा, “परीक्षाओं की निष्पक्षता के लिए हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी, जो परीक्षाओं की निगरानी करेगी। विद्यार्थी पोर्टल की शुरुआत होगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।”

चालू होंगे 25 चीनी मिल

बिहार में 25 चीनी मिल चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक बिहार में 10 चीनी मिल चालू हैं। 5 चीनी मिल पर अभी काम चल रहा है। 

बिहार में 12 टाउनशिप का निर्माण 

दिल्ली -एनसीआर के तर्ज पर बिहार में 12 टाउनशिप का निर्माण हो रहा है। टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सभी टॉउनशिप को स्पेशल कोरिडोर से जोड़ा जाएगा। बिहार के अलग अलग शहरों मे मेट्रो चलाए जायेंगे। सरकार की कोशिश है कि पटना से गया लोग 30 मिनट मे पहुंचे।

मोकामा में बनेगा तिरुपति मंदिर

देश में तिरुपति बाला जी की तर्ज पर अब बिहार के मोकामा में भव्य तिरुपति मंदिर का निर्माण किया जाएगा।  इसके अलावा सीएम ने कहा कि 2030 से पहले 1 करोड़ रोजगार दिया जाएगा। 

सीएम सम्राट ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला।’

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.