न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: रक्षाबंधन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खास अंदाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. रक्षाबंधन और बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी तीनों बहनों से राखी बंधवाने के बाद एक वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा और समस्त बिहारवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.
वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और इनकी सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने, पेड़ों की रक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: पटना: रक्षाबंधन पर खान सर को छात्राओं ने बांधी हजारों राखियां, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
