Voice of Eastern India

पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, अब शव मिलने से सनसनी 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: नवादा में लगभग आठ साल पहले लापता हुई एक युवती का शव सदर अस्पताल से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान कौआकोल प्रखंड के कोलवा बर गांव निवासी दयानंद प्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री सिंपी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तस्वीर दिखाए जाने के बाद शुक्रवार को परिजनों ने उसकी पहचान की। 

इसके बाद देर रात पिता सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अपने साथ ले गए। पिता दयानंद प्रसाद के अनुसार, सिंपी की शादी वर्ष 2018 में अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर में हुई थी। शादी के लगभग तीन महीने बाद वह अपने पति को छोड़कर चली गई थी। परिवार ने छह महीने तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी थी। बाद में सिंपी ने परिवार से नाता तोड़ लिया था और दूसरी शादी कर ली थी।

दयानंद प्रसाद ने बताया कि आठ साल बाद पुलिस उनके घर पहुंची और युवती की तस्वीर दिखाई, तब उन्हें पता चला कि वह उनकी बेटी है। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत कैसे हुई, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परिवार को किसी पर कोई शक नहीं है और वे प्रशासन की जांच पर भरोसा कर रहे हैं।

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवती के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। अस्पताल में उसके पास से एक डॉक्टर की पर्ची बरामद हुई थी, जिससे पता चला कि उसने शेखपुरा में इलाज कराया था। इसी पर्ची के आधार पर पुलिस ने कौआकोल क्षेत्र में उसके परिवार का पता लगाकर पहचान सुनिश्चित की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.