Voice of Eastern India

बिहार में कर्ज नहीं चुकाने पर तेजाब से हमला, तीन झुलसे 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार/मोतिहारी:
मोतिहारी के केसरिया में सूद के विवाद ने एक परिवार की जिंदगी तबाह कर दी। कथित तेजाब हमले में स्वर्ण व्यवसायी अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार, उनकी पत्नी रिंकी कुमारी और ढाई साल का मासूम बेटा यश घायल हो गया। 

गंभीर हालत में परिवार का इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा है। तेजाब से झुलसे मासूम यश को पेशाब करने में परेशानी हो रही है और उसे कैथेटर के सहारे रखा गया है। शरीर में जलन के कारण वह लगातार कराह रहा है। 

परिजनों के अनुसार, अमित ने करीब 15 लाख रुपये सूद पर लिए थे, जिसमें 10 लाख रुपये वापस कर दिए गए। आरोप है कि बकाया पांच लाख रुपये के सूद के बदले 40 लाख रुपये की जमीन लिखने का दबाव बनाया जा रहा था। 

जमीन बेचने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पक्ष अमित के घर पहुंचा और मारपीट के बाद तेजाब फेंक दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद तेजाब फेंकने वाले पक्ष ने ही केसरिया थाने में अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.