Voice of Eastern India

जल्द ही तुम्हें कट्टर आतंकवादियों द्वारा…चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें कट्टरपंथी आतंकियों द्वारा हत्या की बात कही गई है। कार्यालय ने गृह सचिव से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, उनके कार्यालय में डाक के जरिए एक चिट्ठी आई है, जिसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि ‘खूंखार आतंकी जल्द ही तुम्हारी हत्या कर देंगे.

धमकी भरा यह खत मिलने के बाद उनके दफ्तर में तुरंत हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने बिना देरी किए केंद्रीय गृह सचिव को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में घटना की पूरी जानकारी देते हुए तुरंत जांच करने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की गई है।

हालांकि चिराग पासवान के पास पहले से ही कड़ी सुरक्षा मौजूद है, लेकिन इस तरह सीधे दफ्तर में चिट्ठी भेजकर धमकी देने के बाद गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.