Voice of Eastern India

बिहार में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले फरार


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के घोरदौड़ पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नन्की कुमारी (19 वर्ष), पति राकेश शर्मा के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में मृतका की उम्र 15 वर्ष भी बताई गई है, इसलिए इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा दहेज में अपाचे बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतका के सास-ससुर समेत भैसुर के फरार होने की बात सामने आई है।

परिजनों के अनुसार नन्की कुमारी की शादी करीब एक वर्ष पहले 07 अक्टूबर 2025 को मानसी थाना क्षेत्र के धनछर बुच्चा गांव में राकेश शर्मा के साथ हुई थी। राकेश मजदूरी करता है। शादी के समय एक बाइक भी दहेज में दिए जाने की बात बताई गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.