Voice of Eastern India

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट


न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क:  भारी बारिश और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से पूर्ण सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील पटना जिला प्रशासन ने की है. नदी, घाट और तटबंधों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की सलाह दी गई है.  बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने का निर्देश।

नदी में स्नान, तैराकी और नाव से अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील भी की गई है. बाढ़ की स्थिति में प्रशासन और बचाव दल के निर्देशों का तत्काल पालन करने को कहा गया है.

आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2210118 और 8235449748 पर संपर्क करने को कहा गया है. राज्य आपातकालीन सहायता नंबर 1070 पर भी सूचना दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: छपरा में माही नदी का तटबंध टूटने से आठ गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री ने लिया जायजा

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.