जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एएनएम छात्राओं समेत बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं अपनी मांगों को लेकर जेडीयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने परिवहन मंत्री दामोदर रावत की गाड़ी का घेराव कर उनके सामने अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन के दौरान जेडीयू कार्यालय के बाहर सड़क जाम की स्थिति भी बन गई।
दरअसल, हर बुधवार को Nishant कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचते हैं और यहां आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हैं। आज बुधवार होने के बावजूद उनकी मौजूदगी नहीं होने से प्रदर्शनकारी छात्राओं में नाराजगी देखने को मिली।
अपनी मांगों को लेकर छात्राओं ने जेडीयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क भी जाम कर दी।
मौके पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं और लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
