बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने पर चिंता जताई।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।
सोनिया गांधी के द्वारा नीतीश को गद्दार कहने पर अशोक चौधरी ने कहा कांग्रेस का क्या हाल है बिहार में वह जनता जानती है। कांग्रेस से प्रदेश में कमेटी नहीं बन पाती है। नीतीश किसी की बदौलत नहीं थे। नेता पहचानना नहीं आता है। सोनिया गांधी जैसी नेता को इस तरह का बात नहीं कहना चाहिए
2 अक्टूबर को sir के विषय पर देश में आंदोलन करने की बात पर कहां ईशु लेस बात की ईशु बनाई जा रही है। बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए जो काम किया उसका प्रचार 2 अक्टूबर को किया जाएगा।
अनंत सिंह के विरोध के विषय पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह पार्टी का विषय है। पार्टी इसे देखेगी।
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आज बिहार में उद्योगपतियों से मुलाकात और बैठक पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए अच्छी बात है। बिहार में उद्योग लगाने के लिए जो सरकार प्रयासरत है उसमें सफलता मिलेगी।
तेजस्वी यादव द्वारा फिर से बिहार में sir से चुनाव कराने की मांग करने पर अशोक चौधरी ने कहा कि अपने लोगों को पार्टी से जुड़े रखने के लिए दिया गया बयान है, ताकि उनके लोग उनको छोड़कर भाग न जाए।
