Voice of Eastern India

Investor Meet में CM सम्राट का बड़ा ऐलान! किसानों को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मिलेगी…



सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब बिहार के साथ केंद्र ने न्याय करना शुरू किया।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
बिहार इन्वेस्टर मीट 2026 में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का एक अपना गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। बिहार की अपनी सांस्कृतिक यात्रा है। भारत को सोने की चिड़िया बनाने वाला ये बिहार ही है।

कई लोग आए उन्होंने बिहार को लूटा। साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब बिहार के साथ केंद्र ने न्याय करना शुरू किया। बिहार अपने पानी से परेशान नहीं रहता दुसरे राज्य और दूसरे देश की पानी से परेशान रहता है।

पिछले 3 महीने से मैं तबाह हूं। इस बार गंडक और गंगा ने भी अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हम गंगा को बांधना चाहते हैं। कोशी सबसे ज्यादा बिहार को तंग और तबाह करती है। कोशी के पास कई एकड़ जमीन है जहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जा सकता है।

गंडक नदी के आसपास भी पर्यटन को बढ़ावा देने की हम तैयारी कर रहे हैं। गंगा नदी में उत्तर प्रदेश से, सोन नदी से गंडक से कई लाख क्यूसेक पानी आता है। 32% कम बारिश हुई फिर भी इस बार पानी गांवों में आया है।

फरक्का बराज के सारे गेट खोलने से राहत मिली है। हमारी सबसे बड़ी चिंता है जब हमें पानी चाहिए हम पानी नहीं ले पाते हैं। साउथ बिहार में जब सुखाड़ आता है उस वक्त हमें काफी परेशानी होती है। 

कई सारे high level dam बना कर पानी रोकने की कोशिश है। आज बिहार में डेढ़ लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कें हैं। बिहार में 3 एक्सप्रेसवे केंद्र सरकार ने दिया है। बिजली के सेक्टर में भी 10 हजार मेगावाट बिजली का उपयोग हो रहा है।  

सुबह 6 बजे से 6 बजे शाम तक किसानों को हर हाल में बिजली मिलेगी। कृषि फीडर को सोलर युक्त किया जाएगा। आज बिहार में जो भी फैक्ट्री लगेगी मानक रूप प्रोडक्ट 25% प्रोडक्ट सरकार खरीदेगी।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.