गांधी जयंती के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बाढ़ से किसानों को हुए खेती के नुकसान का आकलन होगा।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: गांधी जयंती के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बाढ़ से किसानों को हुए खेती के नुकसान का आकलन होगा। बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के नुकसान को लेकर गंभीर है। फसल और खेती में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में किसानों को सहायता देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। नियमानुसार जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि वह रियल हीरो थे रिल के हीरो नहीं थे। साथ ही विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बाढ़ के दौरान सरकार हर मदद के लिए तैयार है। कृषि विभाग के द्वारा भी लोगों को राहत दी जा रही है।
