बिहार में महिलाओं को लखपति बनाने के लिए सम्राट सरकार ने बड़ा प्लान बनाया है।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार में महिलाओं को लखपति बनाने के लिए सम्राट सरकार ने बड़ा प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत बिहार में 1 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनेंगी।
महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए सरकार की समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार’ अभियान शुरू करने की तैयारी है। जिसके तहत 1 करोड़ जीविका दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत 10 लाख महिला उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद दी जाएगी।
वहीं, 60 लाख महिलाओं को पशुपालन और सूक्ष्म उद्यम से जोड़ने की भी सरकार की योजना है। साथ ही 25 लाख महिला-केंद्रित विनिर्माण व सूक्ष्म उद्यम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजार और निर्यात से जोड़ने की तैयारी की गई है।
इस अभियान से 15 लाख रोजगार-स्वरोजगार अवसर पैदा करने का भी लक्ष्य रखा गया है। उत्पादन से ब्रांडिंग, बिक्री और निर्यात तक पूरी वैल्यू चेन विकसित होगी।
