Voice of Eastern India

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, 122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन



बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। सासाराम में वह रिंग रोड पुल का उद्घाटन करेंगे।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। सासाराम में वह रिंग रोड पुल का उद्घाटन करेंगे। जानकारी मिली है कि 122 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बने बाईपास सड़क का आज मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन किया जाएगा। 

बाईपास सड़क के शुरू होने पर शहर को जाम से बड़ी राहत मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। इस विशेष मौके पर सीएम कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। 

साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद पीएम केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भी वह शिरकत करेंगे। 

जानकारी मिली है कि वहां आम जनता और जीविका दीदियों से सीधा संवाद कर कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे दोपहर 2:00 बजे पटना लौट जाएंगे। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.