बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जदयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने तेवर दिखाए हैं।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जदयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने तेवर दिखाए हैं।
केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सीनियर लीडर ललन सिंह को लेकर नीरज कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। नीरज कुमार ने कहा है कि ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे। जिनको बधाई देना है वह बधाई दे रहे हैं। मैं उनके पास आशीर्वाद लेने नहीं जाऊंगा। नीरज कुमार ने आगे कहा कि ललन सिंह से आशीर्वाद लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव में ललन सिंह की तरफ से प्रचार नहीं किए जाने और अनंत सिंह के मामले में उनके रुख से नीरज कुमार नाराज चल रहे हैं।
नीरज कुमार ने कहा कि कोई बताएं मेरा क्या कसूर था? मुझे चुनाव में कितनी परेशानी झेलनी पड़ी। बाहुबली अनंत सिंह की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी जीत के बाद किनके घर में मातम है यह सभी जानते हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में जो मुझे मिलता है उसे सूद सहित वापस करता हूं। नीतीश कुमार और एनडीए के नेताओं का आभार है। मुझे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का मार्गदर्शन मिला है।
