Voice of Eastern India

संजय झा बोले पार्टी अनुशासन से चलती है, अगर पार्टी में…



मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को जदयू ने छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को जदयू ने छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। कार्रवाई पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, कोई भी पार्टी अनुशासन से चलती है। इसके साथ ही संजय झा ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने पर नीरज कुमार को बधाई दी है।

अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर संजय झा ने साफ कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, कोई भी राजनीतिक पार्टी अनुशासन पर ही चलती है। अनुशासन खत्म हो जाए तो संगठन के अंदर अराजकता वाली स्थिति पैदा हो सकती है। 

इसे लेकर उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि जिस तरह की राजनीति राहुल गांधी देश में करना चाहते हैं, अगर वैसा ही हुआ तो किसी पार्टी को चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए जेडीयू में पार्टी अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जदयू में जब कोई फैसला ले लिया जाता है, तो वह अंतिम होता है। यह फैसला नीतीश कुमार लेते हैं। संजय झा के इस बयान से साफ है कि अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला नीतीश कुमार ने लिया था।

दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद संजय झा ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नीरज कुमार को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

नीरज की जीत को लेकर पार्टी नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को लेकर जदयू में राजनीतिक हलचल रही है।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.