Voice of Eastern India

ललन सिंह विवाद पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- पार्टी में थोड़ा-बहुत इधर-उधर…



बिहार की राजनीति में जदयू के अंदरूनी घटनाक्रम और विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार की राजनीति में जदयू के अंदरूनी घटनाक्रम और विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ललन सिंह को पार्टी का सम्मानित और वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। संजय झा के इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के बीच डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

संजय झा ने कहा, “ललन सिंह पार्टी के सम्मानित और वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने जदयू को खड़ा करने और संगठन को मजबूत बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। पार्टी में थोड़ा-बहुत इधर-उधर चलता रहता है, लेकिन हम सभी लोगों का सम्मान करते हैं।”

संजय झा ने फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर कहा कि बिहार के हितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जदयू इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 2 तारीख से चार जिलों में विरोध अभियान शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि फरक्का जलसंधि के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। पार्टी इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस पर जमकर बरसे संजय झा

कांग्रेस की 1 नवंबर को होने वाली रैली और बैठक पर संजय झा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार से उबर नहीं पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में जनादेश नहीं मिलने के बाद विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.