रिशुश्री और उसके द्वारा किए गए टेंडर घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने IAS अधिकारी आनंद किशोर नहीं आए।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: रिशुश्री और उसके द्वारा किए गए टेंडर घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने IAS अधिकारी आनंद किशोर नहीं आए। ED ने उन्हें नोटिस भेजकर आज की तारीख दी थी। नोटिस में आनंद किशोर को अपना पक्ष रखने को कहा गया था।
जानकारी मिली है कि आज इनसे पूछताछ के लिए ED की टीम सवालों की लंबी लिस्ट लेकर तैयार करके बैठी थी। पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IAS अधिकारी आनंद किशोर ने ED से एक सप्ताह का वक्त मांग लिया है।
जिसे ED ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। उन्हें एक सप्ताह के बाद ED कार्यालय पहुंच कर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
बता दें कि इनसे पहले IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर ने भी ED से एक सप्ताह का वक्त मांगा था। इसके बाद अब आनंद किशोर और योगेश कुमार सागर से अगले सप्ताह ED की टीम पूछताछ करेगी।
इन दोनों ही अधिकारियों पर रिशुश्री से संबंध और उनके बीच व्हाट्सएप पर हुए चैट के आधार पर पूछताछ होनी है।
