सीबीएसई कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: सीबीएसई कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE Board 10th 12th Date Sheet 2027 की घोषणा कर दी गई है। जो छात्र एवं छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर CBSE Board 10th Date Sheet और CBSE Board 12th Date Sheet डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 09 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 09 अप्रैल, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी।
इन सब्जेक्ट का होगा पहला एग्जाम
कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा पेंटिंग और कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा फिजिक्स विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी।
सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का संचालन एक शिफ्ट में किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। हालाँकि कुछ विषयों के लिए परीक्षा का संचालन सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा।
