Voice of Eastern India

भागलपुर में अलर्ट पर अग्निशमन विभाग, 17 संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर 



दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर भागलपुर में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
शम्भू भगत/भागलपुर:
दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर भागलपुर में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहारों के दौरान आगजनी की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने के लिए विभाग ने विशेष तैयारी की है। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों और संवेदनशीलता के आधार पर पूरे शहर को तीन स्तरों में बांटा गया है। 

इसके तहत 17 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर दमकल की गाड़ियों की विशेष तैनाती की गई है।जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि शहर को लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 में बांटा गया है। लेवल-1 में सबसे अधिक संवेदनशील 7 स्थानों को शामिल किया गया है जहां 7 से 11 नवंबर काली पूजा विसर्जन तक दमकल की गाड़ियां 24 घंटे तैनात रहेंगी। वहीं लेवल-2 के तहत 6 स्थानों को चिह्नित किया गया है। 

यहां दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक पीक आवर्स में दमकल की गाड़ियां मौजूद रहेंगी। जबकि लेवल-3 में 4 स्थानों को शामिल किया गया है जहां अग्निशमन विभाग की गाड़ियां लगातार गश्त करती रहेंगी।उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों की प्री-पोजिशनिंग इस तरह की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में अग्निशमन वाहन तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा सकें।

वहीं अग्निशमन विभाग ने शहरवासियों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है। विभाग ने लोगों से अत्यधिक आतिशबाजी और पटाखों के इस्तेमाल से बचने तथा आगजनी की किसी भी घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को देने की अपील की है।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.