Voice of Eastern India

नाच कार्यक्रम में गोली लगने से डांसर की मौत


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज में बारात की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब नाच कार्यक्रम के दौरान अचानक चली गोली और उसकी चपेट में आकर एक डांसर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बारात के दौरान चल रहा था नाच

मामला गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव का है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बघौचघाट थाना क्षेत्र के नवगवा गांव से बारात आई थी। देर रात बारात के दौरान नाच कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और डांसर को जा लगी। गोली लगने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में घायल डांसर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की तलाश जारी 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं वरीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा। घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त किया जाएगा और अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.