Voice of Eastern India

बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 इंस्पेक्टर समेत कुल 68 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना :
बिहार पुलिस मुख्यालय के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीआईजी कार्मिक द्वारा जारी आदेश के तहत 20 इंस्पेक्टर समेत कुल 68 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

इंस्पेक्टर और दारोगा स्तर पर हलचल

इस तबादले में 20 इंस्पेक्टर और 25 दारोगा शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। तबादले में विशेष शाखा के करीब ढाई दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को अब फील्ड पोस्टिंग दी गई है। इसे प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यालय का निर्देश 

पुलिस मुख्यालय ने सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि तबादला पाने वाले कर्मियों को तुरंत विरमित किया जाए। साथ ही रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने को कहा गया है। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी पुलिसकर्मी को विरमित करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित न हो। इस तबादले को बिहार पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है। इससे फील्ड स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.