Voice of Eastern India

बिहार में बीडीओ के 6 ठिकानों पर EOU की ताबड़तोड़ रेड, आय से अधिक संपत्ति का है मामला


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के दरभंगा के केवटी प्रखंड में तैनात बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के बैंसी गांव स्थित घर में आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी अभियान चलाया। आज सुबह पटना से दो टीमें वहां छापेमारी करने गई। इस दिन घर के अलावा आर्थिक अपराध इकाई ने बाबूबरही पूर्वी बाजार में उनका एक बंद पड़ा जीटी हेल्थ केयर नर्सिंग होम है, उसमें भी छापामारी की। इसके अलावा उनके भाई विश्वमोहन पासवान, जो खजौली रेलवे स्टेशन पर एएसएम हैं, उनके घर पर भी तलाशी अभियान चला। आर्थिक अपराध इकाई की टीम दरभंगा समेत कुल 6 ठिकानों पर छापामारी कर रही है। 

दरभंगा में भी चल रही कार्रवाई

केवटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान के दरभंगा स्थित दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापामारी चल रही है। बता दें कि चंद्रमोहन पासवान पर करीब 89 लाख 13 हजार 500 रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच के दौरान उनकी संपत्ति घोषित आय से करीब 81 प्रतिशत अधिक मिली है, जिसके बाद ईओयू ने कार्रवाई शुरू की है।

बीडीओ चंद्र मोहन पासवान पर गंभीर आरोप

दरभंगा में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बुधवार को केवटी प्रखंड के बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के बहादुरपुर स्थित निजी आवास और उनके साले के जीटी मार्ट सहित सरकारी आवास में एक साथ छापामारी की। सुबह करीब आठ बजे से यह कार्रवाई शुरू हुई है। छापामारी के दौरान केवटी और बहादुरपुर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि केवटी निवासी मो. इकबाल अंसारी ने बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चंद्र मोहन पासवान ने सीतामढ़ी के नानपुर, समस्तीपुर के विभूतिपुर तथा केवटी प्रखंड में पदस्थापन के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.