Voice of Eastern India

बिहार से इस राज्य के लिए दौड़ेगी श्रावणी मेला स्पेशल, चेक करें रूट और टाइम टेबल


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह स्पेशल ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर के रास्ते चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, 03001/02 श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 05 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल

03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 05 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को हावड़ा से रात 11:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 05:10 बजे जसीडीह, 08:10 बजे किउल, 08:45 बजे शेखपुरा, 09:25 बजे अस्थावां, 09:50 बजे बिहार शरीफ, 10:40 बजे नालंदा और 11:05 बजे राजगीर ठहरते हुए दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी।

03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल

वहीं वापसी में 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 06 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को नटेसर से दोपहर 01:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 01:20 बजे राजगीर, 01:43 बजे नालंदा, 02:05 बजे बिहार शरीफ, 02:55 बजे अस्थावां, 04:03 बजे शेखपुरा, 05:10 बजे किउल तथा रात 08:25 बजे जसीडीह ठहरते हुए अगले दिन सुबह 04:30 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.