Voice of Eastern India

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मानसून को लेकर बिहार मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है।  IMD के मुताबिक, रविवार (5 जुलाई) को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की पूरी संभावना है। हालांकि, लोगों को उमस के बीच तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दिन छिटपुट बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई को बिहार के कुछ इलाकों में ही हल्की फुल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे तापमान में भारी गिरावट की उम्मीद कम है। हालांकि, राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर मध्य के जिलों जैसे- पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा,वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 

इन जिलों में महसूस होगी उमस 

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों जैसे- बक्सर, भोजपुर, पटना और गया में पारा 36°C से 38°C तक जा सकता है, जिससे हल्की उमस महसूस होने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 26°C से 30°C के बीच बना रहेगा। 

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.