न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में अपराध के नियंत्रण और त्वरित न्याय के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की है कि अपराध से जुड़े मामलों का तुरंत निपटारा एवं नियंत्रण के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट से गंभीर मामलों की तेजी से जांच की जा सकेगी और जल्द सुनवाई कर पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।
गया में कानूनों का कार्यक्रम
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गया में आयोजित नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने ये बातें कही। इस मौके पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंदन कुमार, पटना हाईकोर्ट के जज, न्यायपालिका के सदस्य, न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद थे।
