न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कैंडिडेट अभिषेक कुमार उर्फ बंटी ने आज अपना नॉमिनेशन किया। नामांकन से पहले उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिये। अभिषेक ने कहा कि पीके कोई चुनौती नहीं हैं। अभिषेक के नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और लोजपा सांसद शांभवी चौधरी शामिल हुए।
RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी करेंगी नामांकन
जानकारी के मुताबिक, RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी आज गांधी मैदान स्थित समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, जनसुराज के प्रशांत किशोर 11 जुलाई को अपना पर्चा भरेंगे। पीके के अलावा अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीय उम्मीदवार भी नॉमिनेशन करेंगे। नामांकन की यह प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। बता दें कि अब तक 3 लोगों ने नामांकन फाइल किया है।
PK बांकीपुर में कर रहे जनसंवाद
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) पहले ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वो रोजाना 7 घंटे जनसंपर्क में जुटे हैं. बुधवार को भी पीके ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 एवं 29 में पदयात्रा किया था।
कौन हैं बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी
अभिषेक कुमार बंटी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। अभिषेक कायस्थ जाति से आते हैं और नितिन नवीन के बेहद करीबी भी माने जाते हैं।
