Voice of Eastern India

बांकीपुर में रोचक होगा मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने इस नेता को बनाया कैंडिडेट


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सियासी लड़ाई और दिलचस्प हो गई है। भारतीय जनता पार्टी, राजद और जन सुराज के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तनवीर आलम को बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद 

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान RLJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रिंस पासवान ने तनवीर आलम को पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह (सिंबल) सौंपा। इस मौके पर उन्होंने उम्मीदवार को जीत की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैंडिडेट ने जताया आभार 

सिंबल मिलने के बाद तनवीर आलम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और प्रिंस पासवान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह बांकीपुर की जनता के बीच विकास, जनसेवा और विश्वास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता देंगे। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.