Voice of Eastern India

981 विकास योजनाओं का उद्घाटन


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। वे जिले में 1047 करोड़ रुपये की 981 विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

जिले के विकास को नई गति 

इन योजनाओं में आधारभूत संरचना, शहरी विकास और जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इनके माध्यम से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित एमआईटी कॉलेज परिसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस सभा में वे अलग-अलग विकास परियोजनाओं, सरकार की उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। 

लेक-1, लेक-2 और लेक-3 का भी उद्घाटन 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री सिकंदरपुर स्थित बहुप्रतीक्षित मरीन ड्राइव लेक-1, लेक-2 और लेक-3 का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से शहर के सौंदर्यीकरण, पर्यटन और स्थानीय मनोरंजन सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव सहित जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थलों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण और सफल दौरे के लिए जगह-जगह दंडाधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.