Voice of Eastern India

अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति जख्मी


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
संजय श्रीवास्तव / आरा:
भोजपुर जिले के आरा शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नो-एंट्री जोन में घुसे एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम 

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची कोर्ट में पुलिस के नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्यरत सुधीर सिंह उर्फ टूना सिंह अपनी पत्नी नीतू देवी के साथ बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। 

महिला की मौके पर दर्दनाक मौत 

दंपति भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कौशिक दुलारपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों स्कूटी से अपने घर जा रहे थे तभी चंदवा सूर्य मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार नीतू देवी ट्रक के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 

पति का अस्पताल में इलाज जारी 

वहीं उनके पति सुधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.