Voice of Eastern India

CBI की 4 राज्यों में बड़ी कार्रवाई, फर्जी अभ्यर्थी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार



CBI ने चार राज्यों में फर्जी अभ्यर्थी नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
CBI ने चार राज्यों में फर्जी अभ्यर्थी नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी मिली है कि दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में CBI ने एक साथ छापेमारी अभियान चलाया है। IBPS की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद Special Task Branch ने यह कार्रवाई की है। परीक्षा और इंटरव्यू में असली उम्मीदवारों की जगह फर्जी लोगों के बैठने का आरोप सामने आया है। 

खबर है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक CGST इंस्पेक्टर भी शामिल है। आरोपियों ने चयन प्रक्रिया के कई चरणों में कथित तौर पर धोखाधड़ी की है। फर्जीवाड़े से मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों के अधिकार प्रभावित होने का आरोप लगा है। 

CBI अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रहा है। इस पूरे मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई गई है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.