Voice of Eastern India

NH-20 पर युवक का हंगामा, पेट्रोल लेकर आत्महत्या की चेतावनी


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा जिले में कोर्ट के आदेश पर NH-20 के किनारे करीब 45 किलोमीटर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। शनिवार को फरहा गांव के पास कार्रवाई के दौरान एक युवक हाथ में पेट्रोल लेकर पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

तीन साल से कागज देने का दावा, मुआवजा नहीं मिलने का आरोप

युवक का आरोप है कि वह पिछले तीन वर्षों से जमीन से जुड़े कागजात लेकर अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसका कहना है कि जमीन उसकी है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला है।

मुआवजा मिलने तक घर छोड़ने से इनकार

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई जगह लोगों का विरोध सामने आ रहा है। प्रभावित लोगों का आरोप है कि उन्हें उचित नोटिस नहीं दिया गया, जबकि प्रशासन नियमानुसार नोटिस देने की बात कह रहा है। युवक ने साफ कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वह अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.