Voice of Eastern India

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 की मौत, 2 महिलाएं झुलसीं


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत सांगोवर गांव में शुक्रवार आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में 3 किसान और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। दोपहर बाद मौसम अचानक बिगड़ा और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे शरण लिए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और सभी उसकी चपेट में आ गए।

मृतकों की पहचान शंभू कुमार पिता स्व. चंद्रिका यादव उम्र 45 वर्ष, मदन राजवंशी पिता मुनेश्वर राजवंशी उम्र 50 वर्ष, भुवनेश्वर राजवंशी पिता दुखन राजवंशी उम्र 50 वर्ष एवं सोनू कुमार पिता मिथिलेश प्रसाद उम्र 12 वर्ष  के रूप में किया गया। वहीं सुनीता देवी पति स्व. गोविंद यादव एवं शोभी देवी पति ललित यादव के रूप में किया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल नारदीगंज पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। झुलसी हुई दोनों महिलाओं का पीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सांगोवर गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की बात कही है।

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बारिश के दौरान पेड़ के नीचे शरण न लेने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक जिले में वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.