Voice of Eastern India

आरजेडी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- यह पार्टी पहले से ही…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अविनाश श्रीवास्तव / सासाराम :
आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में भगदड़ पर बयान दिया है। सासाराम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पहले से ही एक ध्वस्त पार्टी है और उनके नेता खुद लापता है। 

चुनाव के वक्त नेता प्रतिपक्ष गायब

अभी बिहार में एक जगह चुनाव का समय है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष गायब हैं। नेता प्रतिपक्ष की अपनी एक जवाबदेही होती है। वह सरकार की कमियां बताते है लेकिन हमारे नेता प्रतिपक्ष को इससे कोई मतलब नहीं है। अब वह विदेश में है या फिर कहां है? इसकी जानकारी बिहार की जनता को नहीं है। 

नेता प्रतिपक्ष को जनता से मतलब नहीं 

वैसे यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। वे कहीं भी आए जाय, यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने पर जनता के प्रति भी एक जवाबदेही है। वह हमेशा गायब रहते हैं। ऐसे में उनका कोई अता पता नहीं है। जनता के दुख दर्द से उन्हें कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि राष्ट्रीय जनता दल में भगदड़ की स्थिति है।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.