Voice of Eastern India

झुलसते पटना को मिली बड़ी राहत, अब इन चौराहों पर मिलेंगे 7000 लीटर के महा-टैंकर, जानें किन इलाकों में मिलेगी सुविधा


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप के बीच पटना वासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। पटना में लगातार चढ़ते पारे को देखते हुए पटना नगर निगम ने शहर की प्यास बुझाने के लिए कमर कस ली है। गर्मी के इस टॉर्चर से राहगीरों को बचाने के लिए शहर के हर प्रमुख बाजार, वीआईपी और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पानी के बड़े-बड़े ‘महा-टैंकर’ तैनात किए जाएंगे, ताकि धूप में घर से निकले किसी भी शख्स को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना न पड़े।

किराए पर आएंगे 12 नए ‘वॉटर किंग’, बेड़े में दोगुने से ज्यादा होंगे टैंकर

भीषण गर्मी में पानी की भारी डिमांड को देखते हुए निगम अपने वॉटर सप्लाई सिस्टम को और मजबूत करने जा रहा है। शहर में टैंकरों की मौजूदा फौज को बढ़ाकर अब सीधे 25 किया जा रहा है। इसके लिए 12 एक्स्ट्रा हाई-कैपेसिटी वॉटर टैंकर किराए पर लिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन नए टैंकरों की क्षमता 7 हजार लीटर तक होगी, जिससे एक ही जगह पर हजारों लोगों की प्यास आसानी से बुझ सकेगी।

ढक्कन रहेंगे ‘सील्ड लॉक’, रोज धुलेगा टैंकर

अक्सर सरकारी पानी की क्वालिटी को लेकर होने वाली शिकायतों पर इस बार निगम ने फुलप्रूफ प्लान बनाया है। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि पानी की शुद्धता से कोई समझौता नहीं होगा। हर टैंकर की रोज सफाई होगी और उसमें ताजा पानी भरा जाएगा। पानी में धूल या गंदगी न मिले, इसके लिए टैंकरों के ढक्कन को हमेशा लॉक रखने का आदेश है। अगर किसी टैंकर का ढक्कन खुला मिला, तो संबंधित अधिकारी पर सीधे गाज गिरेगी।

186 पंप हाउसों पर ‘थर्ड आई’, 120 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन होगी स्कैन

चौराहों पर टैंकर चमकाने के साथ-साथ घरों में आने वाले पानी की सप्लाई को भी दुरुस्त किया जा रहा है। पटना के सभी 186 पंप हाउसों के कामकाज की रोजाना चेकिंग होगी ताकि अचानक मोटर खराब होने जैसी दिक्कत न आए। इसके अलावा, शहर के करीब 120 किलोमीटर लंबे पाइपलाइन नेटवर्क की भी कड़ी निगरानी की जा रही है, जिससे कहीं भी लीकेज के कारण पानी बर्बाद न हो।

अभी इन जगहों पर मिल रहा है पानी, लिस्ट देख लीजिए

अगर आप धूप में घर से बाहर हैं, तो पटना के इन प्रमुख ठिकानों पर आपको नगर निगम के पानी की सुविधा मिल जाएगी:

  • डाकबंगला चौराहा और गांधी मैदान

  • हड़ताली मोड़ और आयकर गोलंबर

  • जीपीओ (GPO) और ज्ञान भवन

  • गर्दनीबाग (रोड नंबर-2) और शिवपुर महेंद्रू

  • दीप नगर पंप हाउस

अब पानी की नहीं होगी किल्लत

नगर निगम प्रशासन का साफ कहना है कि इस झुलसाती गर्मी में पटना के नागरिकों को पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नए टैंकरों के आते ही उन इलाकों को भी कवर कर लिया जाएगा जहां इस वक्त सबसे ज्यादा फुटफॉल (लोगों की आवाजाही) रहती है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.