Voice of Eastern India

डबल मर्डर से दहला बिहार, आर्मी जवान और पिता को गोलियों से भूना


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रवि कुमार / बिदुपुर :
बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजसन पंचायत में  रविवार की सुबह डबल मर्डर को अंजाम दिया गया। बिदुपुर थाना इलाके में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान मुनारिक राय (60) और उनके बेटे जितेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई है। जितेंद्र कुमार भारतीय सेना में जवान थे। आरोपी की पहचान जगदीश राय के रूप में की गई है। 

पुलिस की जांच तेज

डबल मर्डर मामले में अब पुलिस की जांच तेज हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की।एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक आर्मी जवान जितेंद्र कुमार के परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

ग्रामीणों में आक्रोश

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद सदर एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। जब ग्रामीणों में आक्रोश था और वह शव उठाने नहीं दे रहे थे, तब एसपी खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

जमीन विवाद की आशंका 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस हत्याकांड में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद हो सकता है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं इस मामले में एक और बड़ी बात सामने आ रही है कि हत्या के आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी जेल में बंद रहा था। पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

पुलिस छावनी में बदला इलाका 

वहीं स्थानीय बिदुपुर थाना की भूमिका पर उठ रहे सवालों को लेकर जब वैशाली एसपी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि घटना से पहले आर्मी जवान जितेंद्र कुमार ने थाना को सूचना दी थी या नहीं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। लेकिन इस डबल मर्डर के बाद इलाके में आक्रोश और पुलिस व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.