Voice of Eastern India

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद राधामोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उनके नाम पर पटना में एक भव्य पार्क बनाने की घोषणा की। 

अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत जनादेश दिया, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया। उन्होंने इसे डॉ. मुखर्जी के विचारों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

अगले वर्ष तक तैयार होगा पार्क 

सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि अगले वर्ष बलिदान दिवस तक पटना में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर एक भव्य पार्क तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पार्क आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और योगदान से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।

दिलीप जायसवाल का बयान 

कार्यक्रम के दौरान बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी में मुस्लिम समाज के अनेक लोगों ने भी महत्वपूर्ण बलिदान दिया था। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आज कुछ लोग देश में रहकर देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.