Voice of Eastern India

नवादा में कोयले की आड़ में 10 लाख की शराब ज़ब्त, ट्रक में बने गुप्त तहखाने का भंडाफोड़


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा के रजौली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला लदे ट्रक से करीब 600 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब का बाजार मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है, जबकि ट्रक की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर करिगांव टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान ट्रक संख्या बीआर01जीपी1273 को रोका गया। गहन जांच में कोयले के डस्ट के नीचे और ट्रक के केबिन के पीछे बने विशेष तहखाने से प्लास्टिक कार्टूनों में पैक विदेशी शराब मिली।

गिरफ्तार ट्रक चालक नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव निवासी कुंदन कुमार (पुत्र पप्पू यादव) और खलासी अकौना गांव निवासी रौशन कुमार हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि यह खेप बंगाल के आसनसोल से बिहार लाई जा रही थी। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि शराब किस जिले में पहुंचाई जानी थी। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए टोल प्लाजा और सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी जारी है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.