Voice of Eastern India

 नालंदा में करंट की चपेट में आकर पांच झुलसे, एक की मौत


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राज कुमार विश्वकर्मा / नालंदा:
नालंदा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। इलाज के दौरान 22 वर्षीय मो. फिरोज की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर हैं। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ले में यह हादसा हुआ। परिवार नए घर में एक सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुआ था।

घर की रेलिंग के पास मो. फिरोज करंट की चपेट में आ गया और उसे बचाने में चार अन्य सदस्य भी झुलस गए। सभी घायलों को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां फिरोज को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार लोगों का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में करीब दो घंटे हंगामा किया। 

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। सदर डीएसपी अमरनाथ खुद घटना पर नजर बनाए हुए हैं। सदर अस्पताल में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.