Voice of Eastern India

नाले के पानी को लेकर विवाद में खूनी झड़प, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, पांच घायल


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
शंभू भगत / भागलपुर:
भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव स्थित हरिनकोल पंचायत में नाला विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के घर का नल का पानी सड़क पर बहता था जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

रविवार देर रात विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद की पूरी वजह और मारपीट में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.