Voice of Eastern India

नीरज-अनंत विवाद पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा- बातचीत…



नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच जारी विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच जारी विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पूरे मामले को देख रहे हैं और बातचीत जारी है। उन्होंने माना कि विवाद से पार्टी की स्थिति असहज हुई है, लेकिन फिलहाल बातचीत पूरी होने तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

वहीं, अनंत सिंह के पटना से रवाना होने के बाद उनके प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से मिलने की चर्चा है।

बिहार में बाढ़ से 24 घंटे में 22 लोगों की मौत पर श्रवण कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि सरकार राहत और मुआवजे के लिए लगातार काम कर रही है। छपरा में एयरड्रॉपिंग के दौरान राहत सामग्री गिरने से एक व्यक्ति की मौत को उन्होंने दुखद बताते हुए जांच की बात कही।

बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर मंत्री ने कहा कि अपराध की घटनाएं दुखद हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.