Voice of Eastern India

नेपाल जाने की फिराक में दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं, एसएसबी ने दबोचा


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
मनीष कुमार / मोतिहारी :
भारत-नेपाल सीमा पर हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री पूल के पास एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को पकड़ा है। 

नेपाल जाने की थी कोशिश

दोनों महिलाएं भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रही थीं। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान मखफूजा देखकोनोवा (32) और मफतुना किलिचेवा (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के भारत में अवैध रूप से रहने की बात सामने आई है।

एसएसबी की कार्रवाई

एसएसबी की टीम ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उनके दस्तावेजों और भारत में रहने की अवधि समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। मामले में पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जांच जारी 

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों महिलाएं भारत में कब और किस उद्देश्य से आई थीं और नेपाल जाने के पीछे उनका मकसद क्या था। मामले की जांच जारी है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.