न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव / सासाराम: खबर रोहतास जिला से है, जहां 5 अगस्त को दिनारा थाना के जोगिया में मजदूर की हत्या मामले में बिहार सरकार के सीआईडी की टीम आज जांच करने के लिए पहुंची। सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत के नेतृत्व में ये टीम जोगिया एवं मिल्की मनिहारी गांव का दौरा किया। साथ ही पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की एवं उनसे जानकारी इकट्ठा की।
बता दें की 5 अगस्त को किसान अजीत तिवारी के द्वारा अपने ही मजदूर चंदेश्वर चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के बाद जमकर उपद्रव हुआ था। आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। चुकी पुलिस ने अजीत तिवारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया था।
इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव है। ऐसे में सीआईडी की टीम दिनारा पहुंचकर अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत ने बताया कि इस मामले को सीआईडी अपने स्तर से जांच कर रही है। मामले की विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है साथ ही पूरे घटनाक्रम का अवलोकन किया जा रहा है।
